नई दिल्ली
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 9वां मुकाबला शनिवार रात दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच नवी मुंबई की डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया। इस मैच में मरिजैन कैप और शेफाली वर्मा के धाकड़ परफॉर्मेंस के दम पर दिल्ली की टीम 10 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही। हालांकि इस धमाकेदार जीत के बावजूद टीम डब्ल्यूपीएल प्वाइंट्स टेबल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस से नंबर 1 का ताज नहीं छीन पाई। दिल्ली कैपिटल्स के 4 मैच के बाद 6 अंक हो गए हैं, जबकि मुंबई के भी 3 मैच के बाद इतने ही अंक है मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से एमआई की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर बरकरार है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स दूसरे पायदान पर है। बात गुजरात जाएंट्स की करें तो चौथे मुकाबले में यह उनकी तीसरी हार है। गुजरात इस हार के बाद विमेंस प्रीमियर लीग की प्वाइंट्स टेबल के 5वें पायदान पर है। उन्होंने एकमात्र मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता है।
कैसा रहा दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स मुकाबला?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। मरिजैन कैप की शानदार गेंदबाजी के चलते गुजरात की आधी टीम पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गई थी। कैप ने इस मुकाबले में 15 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। दिल्ली की इस शानदार गेंदबाजी के चलते गुजारत की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना पाई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

