बिहार में 2 मंदिरों में लगाई आग, किशनगंज में तनाव; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

राज्य

बिहार
बिहार के किशनगंज से बड़ी खबर है। असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले में 2 मंदिरों में आग लगा दी गई है।  घटना को लेकर काफी तनाव है। अहले सुबह से ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है।  घटना विरोध में आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मस्तान चौक के पास स्थित दो मंदिरों में आग लगाई गई। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है।  सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई  घटनास्थल पर जुटी भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। प्रशासन से जल्द से जल्द मंदिरों को ठीक कराने की मांग की जा रही है। घटना के विरोध में बहादुर गंज मुख्य सड़क को लोगों ने जाम कर दिया। इस मामले में प्रशासन खामोश है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 

रविवार की सुबह किशनगंज बहादुरगंज रोड में मस्तान चौक के समीप धार्मिक स्थल को नुकसान पहुचाने की घटना की जानकारी मिलते लोग आकोशित हो गए। धार्मिक स्थल में आग लगने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए तथा विरोध में लोगो ने किशनगंज बहादुरगंज सड़क को  जाम कर दिया।
 
घटना की सूचना पर भाजपा नेता भी मौके पर पहुँच गए तथा दोषिओं कारवाई की मांग करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुँच गई तथा मामले में जांच कर कड़ी करवाई का भरोसा दिया। लोगो की मांग पर मंदिर निर्माण के लिए तुरंत ईंट और अन्य निर्माण सामग्री गिराया गया। इसके जाम हटाया जा सका। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव व्याप्त है। भारी संख्या में पुलिस बल को अलग अलग प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट के साथ तैनात किया गया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry