औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश राज्य

गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। इस दौरान सीएम गीडा के सेक्टर 23 में इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सीएम सोमवार को महोबा के लिए रवाना हो जाएंगेे। सीएम योगी आदित्यनाथ सर्वप्रथम बशारतपुर में आयोजित होने वाले भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात सीएम बांसगांव संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में शामिल होंगे। इसके बाद औद्योगिक विकास प्राधिकरण स्थित अंकुर स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट के उद्घाटन के बाद सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर आएंगे। यही पर वह रात्रि विश्राम करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry