नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में संचालित ऐतिहासिक दांडी नमक सत्याग्रह की 93वीं वर्षगांठ पर उन्हें और दांडी यात्रा में शामिल सत्याग्रहियों को रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं बापू और दांडी मार्च में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
मोदी ने गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेजों के एकाधिकारवादी नमक कानून के खिलाफ सत्याग्रह के लिए वर्ष 1930 में आज की ही तिथि में गुजरात में अपने साबरमती आश्रम से प्रारंभ हो कर पांच अप्रैल को दांडी सम्पन्न 24 दिन की इस यात्रा को देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना बताया।
मोदी ने लिखा, “यह हमारे देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। इसे विभिन्न प्रकार के अन्याय के खिलाफ एक दृढ़ प्रयास के रूप में याद किया जाएगा।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमक सत्याग्रह की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी और सस्त सत्याग्रहियों को विनम्र श्रद्धांलि देते हुए ट्वीट किया, “सविनयम अवज्ञा के लिए पहला आह्वान, यह सत्याग्रह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है।”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

