राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी वेब सीरीज Rana Naidu को लेकर सुर्खियों में हैं। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 मार्च को रिलीज हुई इस वेब सीरीज में राणा ने लीड रोल प्ले किया है। साउथ के स्टार एक्टर इन दिनों अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन में जी जान से लगे हुए हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने शो का नाम उनके नाम पर रखे जाने और बाहुबली में लीड रोल ना मिलने जैसे सवालों के जवाब दिए।
बाहुबली में नहीं मिला लीड रोल?
राणा दग्गुबाती से जब पूछा गया कि आपने 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। Baahubali और Baahubali 2, लेकिन आपने 'बाहुबली' का रोल प्ले नहीं किया। क्या आपको इस चीज के लिए बुरा लगता है? इसके जवाब में राणा दग्गुबाती ने कहा, "नहीं। लेकिन 2 बाहुबली थे जो मुझे मारना चाहते थे। जिंदगी ऐसी ही है।"
राणा के नाम पर बना है यह शो
इसके बाद राणा दग्गुबाती से जब पूछा गया कि शायद आप हमेशा से चाहते होंगे कि आपके नाम पर एक फिल्म बनाई जाए? तो जवाब में उन्होंने कहा- हां, मेरे नाम पर एक शो बना है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा- हमें नहीं लगता है कि इस इंटरव्यू को कोई से ठीक कर पाता। लेकिन फिर हमें राणा मिल गए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

