लंबे ब्रेक के बाद श्रुति हसन ने शेयर किया वर्कआउट

मनोरंजन

मुंबई

एक्ट्रेस श्रुति हसन ने एक लंबे ब्रेक के बाद सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस रूटीन का वीडियो शेयर किया है। इस किक-बॉक्सिंग वर्कआउट वीडियो में उनकी फिटनेस और स्टैमिना साफ तौर पर देखी जा सकती है। श्रुति हसन काफी स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं। श्रुति ने वीडियो शेयर कर लिखा- बैक टू ट्रेनिंग!! एक लंबे ब्रेक के बाद मैं अपने ट्रेनर इरफान खान के साथ ट्रेनिंग करने वापस आ गई हूं। इनके साथ वर्कआउट करना मजेदार है। मेरे स्टैमिना और बचपने के साथ इरफान आराम से एडजस्ट कर लेते हैं।

बीमारियों से लड़ने और साइड इफेक्ट कम करने के लिए श्रुति स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं। श्रुति किक-बॉक्सिंग के साथ हूला हूपिंग और डाइट पर खास ध्यान देती हैं। श्रुति की फिटनेस रूटीन में हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक्सरसाइज, योग सेशन, वेट लिफ्टिंग, कार्डियो और कोर स्ट्रेच जैसी एक्सरसाइज भी शामिल हैं। 2020 से श्रुति हसन एक्टर शांतनु हजारिका के साथ रिलेशनशिप में हैं। श्रुति और शांतनु 2018 में पहली बार मिले थे। श्रुति ने सोशल मीडिया पर शांतनु हजारिका के साथ मॉर्निंग वर्कआउट करते हुए भी वीडियो शेयर किया था। श्रुति हसन की तेलुगु फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ और ‘वाल्टेयर वीरय्या’ बॉक्स आॅफिस पर हिट रहीं। इस साल श्रुति प्रभास के साथ प्रशांत नील की फिल्म ‘सलार’ में नजर आएंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry