सिक्किम में फंसे सैंकड़ों पर्यटक, सेना ने चलाया ऑपरेशन ‘हिमराहत’

देश

सिलिगुड़ी

हिमालयी राज्य सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण कई पर्यटक इलाके में फंस गए। जिसके बाद सेना को रेस्क्यू के लिए उतरना पड़ा। ऑपरेशन हिमराहत के तहत सेना के जवानों ने 50 से अधिक बच्चो सहित 400 पर्यटकों को फंसने से बचाया और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।  

जानकारी के अनुसार, पर्यटक पूर्वी सिक्किम के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों नाथू ला और त्सोमगो का दौरा करने के बाद गंगटोक लौट रहे थे। सिक्किम के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार दोपहर भारी हिमपात हुआ। लगभग 400 पर्यटकों वाले कम से कम 100 वाहन मार्ग में फंस गए। अधिकारियों ने कहा कि राज्य पुलिस और नागरिक प्रशासन के सहयोग से त्रिशक्ति कोर के जवानों ने जल्द ही ऑपरेशन हिमराहत नाम से बचाव अभियान शुरू किया।

राहत कार्य शनिवार देर रात तक जारी रहा। पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया और उन्हें आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और भोजन प्रदान किया गया। सैनिकों ने 178 पुरुषों, 142 महिलाओं और 50 बच्चों सहित पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की।

रक्षा के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, “रविवार की सुबह, GREF डोजरों की सहायता से सड़क को फिर से सुचारू किया। सुबह 9 बजे तक, वाहनों को गंगटोक ले जाने के लिए सड़क को साफ कर दिया गया था। सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया ने खराब मौसम की स्थिति में फंसे हुए पर्यटकों को राहत दी।और गंगटोक में वाहनों की आवाजाही को सक्षम करने के लिए सड़क की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की। उधर, सिक्किम के फंसे हुए पर्यटकों और नागरिक प्रशासन ने सेना द्वारा तत्काल राहत के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry