CRPF के 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ रायपुर

बस्तर

देश के गृह मंत्री अमित शाह 25 मार्च को अपने एक दिवसीय दौरे पर बस्तर आने वाले हैं, यहां वे सीआरपीएफ हेड क्वाटर में मनाए जा रहे CRPF के 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गृहमंत्री के दौरे से पहले बस्तर में लगातार पुलिस के आला अफसर अलग-अलग नक्सल प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को भी आईबी चीफ तपन डेका और सीआरपीएफ के डीजी के साथ ही छत्तीसगढ़ के डीजी अशोक जुनेजा ने बस्तर और सुकमा जिले का दौरा किया।

वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह  (Union Home Minister Amit Shah) भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं. अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह 19 मार्च को जगदलपुर (Jagdalpur) पहुंच रहे हैं और यहां सीआरपीएफ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे प्रदेश स्तर के बीजेपी (BJP) नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें चुनावी मंत्र भी देंगे. इस साल  छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री के साथ सीआरपीएफ के डीजी, आईबी के चीफ और छत्तीसगढ़ के डीजीपी समेत बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात पुलिस के सभी कंपनियों के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

पहली बार बस्तर में स्थापना दिवस कार्यक्रम 
दरअसल देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) को वामपंथी उग्रवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों और जम्मू  में आतंकवाद विरोधी अभियानों के तीन मुख्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया है. पिछले साल जम्मू में सीआरपीएफ ने अपना 83वां  स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया था. वहीं इस साल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लगे करणपुर में CRPF मुख्यालय में पहली बार CRPF अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है. बस्तर जोन के सीआरपीएफ के प्रमुख अधिकारियों ने बताया कि आगामी 19 मार्च को सीआरपीएफ 84वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है और देश के गृह मंत्री अमित शाह का इस कार्यक्रम में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है, इसको लेकर अभी से ही करणपुर में तैयारी शुरू कर दी गई है. इस कार्यक्रम में देशभर के सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे और नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से बातचीत करेंगे. हालांकि अधिकारी ने कार्यक्रम का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है.

बीजेपी के नेताओं से शाह करेंगे मुलाकात
वहीं बीजेपी प्रवक्ता केदार कश्यप का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास पर आना लगभग तय हो चुका है, 19 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह बस्तर प्रवास पर आएंगे और सीआरपीएफ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बीजेपी के दिग्गज नेताओं से मुलाकात भी करेंगे. हालांकि अब तक गृहमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन उनके बस्तर आगमन को लेकर बस्तर के साथ-साथ पूरे प्रदेश भर के भाजपाइयों में काफी खुशी है. वहीं आम सभा को लेकर केदार कश्यप ने अब तक इस तरह की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry