लोकायुक्त का छापा: खनिज अफसर बेटे के नाम पर चला रहा था क्रेशर 4 डम्परों के दस्तावेज मिले

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

देवास में पदस्थ जिला खनिज अधिकारी मोहन सिंह खतेड़िया अपने बेटे के नाम से गिट्टी कंक्रीट का प्लांट चला रहा था। यह खुलासा मंगलवार सुबह इंदौर स्थित उनके तुलसी नगर निवास पर लोकायुक्त छापे में हुआ। उनके पास तीन से चार डम्पर होने की भी जानकारी लोकायुक्त पुलिस को मिली है। अनुमान हैं कि वेतन से तीन गुना सम्पत्ति उन्होंने अर्जित कर रखी है।  उनके तुलसी नगर के घर के साथ ही चार जगहों पर कार्रवाई जारी है। टीम तड़के चार बजे उनके बंगले पर पहुंच गई थी। इनके पास कई लक्जरी गाड़ियों के साथ संपत्ति आंकी गई हैं।

उज्जैन में भाई के नाम खरीदी संपत्ति

अधिकारी ने अपने भाई के नाम से भी संपत्ति खरीदी है। इंदौर के पास पीथमपुर में भी उनकी कोई कंपनी बताई जा रही है, यहां पर उनका एक प्लाट भी है। क्रेशर प्लांट देवगुराड़िया में होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं उज्जैन में उन्होंने अपने भाई के नाम से सम्मत्ति खरीदी रखी है, जिसमें किरायेदार रहते हैं।  खतेड़िया तीन महीने पहले तक धार जिले में पदस्थ थे। इस दौरान ही लोकायुक्त पुलिस मुख्यालय भोपाल में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी। इस शिकायत की जांच इंदौर लोकायुक्त पुलिस के एसपी एसएस सराफ के निर्देशन में की गई। इसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry