फेसबुक पर लड़की से दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, फिर 5 लाख की कर डाली डिमांड

राज्य

मुंगेर
मुंगेर में फेसबुक पर लड़की से दोस्ती कर पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामना आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को कोलकाता से धर दबोचा है। आरोपी लड़की से 5 लाख रूपए की डिमांड कर रहा था। और पैसे नहीं देने पर उसके वीडियो और फोटो वायरल कर दिए थे।

लड़की से दोस्ती कर बनाए अश्लील वीडियो
मामला मुंगेर जिले के तारापुर थाना इलाके का है। जहां एक लड़की की दोस्ती सोशल साइट्स के जरिए युवक से हुई थी। जिसके बाद लड़के ने लड़की को अपने प्यार के झांसे में फंसाया और फिर उसके बारे में काफी सारी डिटेल्स हासिल कर लीं। और फिर हैकिंग का लिंक भेज कर उससे ओटीपी भी हासिल कर लिया। और लड़की के फोन की सारी जानकारी जुटा ली। और जब लड़की धनबाद परीक्षा देने आई तो उसे विश्वास में लेकर पहले मॉल ले गया और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलिया मिला दी। और उसे अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जिसके बाद आए दिन उसे ब्लैकमेल करने लगा।

5 लाख नहीं देने पर वायरल करने की दे रहा था धमकी
आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि वो उसे 5 लाख रूपए दे नहीं तो उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। जिसके बाद लड़की और उसके परिजन मानसिक प्रताड़ना के शिकार हो गए। जिसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़की के मुताबिक आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उनके रिश्तेदारों और परिचितों को भेजना लगा। जिसके बाद लड़की के परिवारवालों ने केस दर्ज कराया। पुलिस की जांच में भी साफ हो गया कि सारे सबूत आरोपी के खिलाफ थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry