दिग्गज एक्टर समीर खाखर ने 71 साल की उम्र में ली अंतिम साँस

मनोरंजन

 मुंबई

दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल 'नुक्कड़' में खोपड़ी का रोल प्ले कर पॉपुलर हुए समीर खाखर का निधन हो गया है। हाल ही में सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा धक्का लगा है। ऐसे में समीर खाखर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। समीर खाखर ने छोटे-छोटे रोल प्ले करके दर्शकों के दिलों में राज किया। एक समय के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को अलविदा कर दिया था और अमेरिका शिफ्ट हो गए थे, अमेरिका से वापस लौटने के बाद भी वो इंडस्ट्री में एक्टिव हो गए थे।

71 की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज एक्टर को सांस की और दूसरे मेडिकल इश्यूज थे. बीते दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. जिसके बाद समीर खाखर को मुंबई के बोरीवली स्थित एमएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. अस्पताल में एक्टर ने आखिरी सांस ली. सोशल मीडिया पर समीर खाखर के निधन की खबर सुनकर फैंस दुखी हो गए हैं. फैंस और सेलेब्स ने समीर खाखर की मौत पर शोक जताया है. हर कोई नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है.

4 दशकों तक किया था काम

समीर खाखर ने 4 दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया. बीच में वे एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर यूएस में सेटल हो गए थे. फिर कुछ समय बाद एक्टर ने वापसी करते हुए दो गुजराती प्ले में काम किया था. वे सलमान खान की फिल्म जय हो में भी नजर आए थे. ये उनकी आखिरी मूवी थी. फिल्मों और टीवी पर वे बराबर सक्रिय थे. आखिरी बार समीर खाखर को टीवी शो संजीवनी में देखा गया था. इस शो में सुरभि चंदना और नमित खन्ना लीड रोल में थे.

समीर खाखर ने नुक्कड़ के अलावा सर्कस, मनोरंजन, श्रीमान श्रीमति, अदालत में काम किया था. वे हंसी तो फंसी, पटेल की पंजाबी शादी, पुष्पक, दिलवाले, राजा बाबू, परिंदा और शहंशाह जैसी मूवीज में दिखे. हिंदी शोज और फिल्मों के अलावा गुजराती थियटर में उनका अहम योगदान था.

स्क्रीन पर जब भी समीर खाखर आते थे, उनकी दमदार एक्टिंग देख फैंस दीवाने हो जाते थे. उनकी एक्टिंग का पर्सोना मैच करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता था. इसी दमदार एक्टिंग के चलते वे फैंस का दिल सालों से जीतते आए थे. किसी भी रोल में समीर फिट हो जाते थे.

समीर खाखर चाहे अब हमारे बीच नहीं रहे, पर अपने आइकॉनिक किरदारों की वजह से हमेशा फैंस के फेवरेट बने रहेंगे. समीर कौशिक फैंस की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry