एक बार में 25 हजार रुपए की एकमुश्त मदद कर पाएंगे MLA

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

विधायकों को स्वेच्छानुदान मद की राशि से अब एक बार में एक व्यक्ति को उपचार के लिए 25 हजार रुपए की मदद करने का मौका मिल सकेगा। विधायकों की डिमांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया है। अभी विधायक एक बार में एक व्यक्ति को अधिकतम 10 हजार रुपए तक की ही मदद कर पाते हैं। सीएम शिवराज ने कहा है कि विधायकों को जरूरतमंदों, बीमारों की मदद के लिए 25 लाख रुपए मिल रहे थे जिसे बढ़ाया जा रहा है ताकि और लोगों की मदद कर सकें। इस मामले में चेक के जरिये मदद के मामले में भी सरकार जल्द ही फैसला लेगी।

विधायकों की ओर से सीएम चौहान और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के समक्ष यह प्रस्ताव आया है कि अभी विधायकों को एक बार में एक व्यक्ति को अधिकतम दस हजार रुपए ही दिए जाने का प्रावधान है। इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाए क्योंकि बीमारी का इलाज महंगा होने के कारण दस हजार की मदद पर्याप्त नहीं होती। 25 हजार रुपए दिए जाने से अधिक मदद हो सकेगी। इस प्रस्ताव पर सीएम चौहान ने कहा है कि विधायकों की सहमति के आधार पर इस राशि को बढ़ाने के मामले में निर्णय ले सकते हैं। स्वेच्छानुदान मद की राशि को लेकर सीएम चौहान ने कहा है कि कोविड के दौर में इसे पहले पचास लाख रुपए किया था। अब पचास लाख से बढ़कर पचहत्तर लाख रुपए होंगे तो लोगों की काफी मदद हो पाएगी।

खेत में रेत या पत्थर आए तो 18 हजार रुपए हेक्टेयर की मदद
सीएम चौहान ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति में या किसी अन्य कारण से किसानों के खेत में रेत या पत्थर आ जाए तो 18 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से उसको हटाने के  लिए राशि किसान को दी जाएगी। पशुओं की मृत्यु के मामले में 37 हजार रुपये भैंस, गाय एवं ऊँट के बदले मिलेंगे। भेड़- बकरी के लिए अब 4 हजार रुपए आर्थिक सहायता कर दी गई है। मकान नष्ट होने पर पहले 95 हजार रुपए मिलते थे, अब बढ़ाकर 1.20 लाख रुपए कर दिए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry