तीर्थ-दर्शन योजना में कामाख्या देवी के दर्शन करेंगे नरेला विधानसभा के वृद्धजन

मध्य प्रदेश राज्य

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने लाभार्थियों को टिकट वितरण किया

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के लाभार्थियों को टिकट वितरण किया। ये सभी तीर्थ-यात्री कामाख्या देवी के दर्शन का लाभ लेंगे। मंत्री सारंग ने सभी वृद्धजन की मंगलमय यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री सारंग का सभी तीर्थ-यात्रियों ने आभार व्यक्त किया।

जन-जन के कल्याण को समर्पित राज्य सरकार

मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की पुनः शुरूआत की गई है। योजना में राज्य सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को नि:शुल्क तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है।

दुर्लभ शक्तिपीठ है कामाख्या मंदिर

असम के कामरूप जिले के गुवाहाटी शहर में नीलांचल पहाड़ी (कामागिरी पहाड़ी) पर स्थित कामाख्या मंदिर देवी उपासना का दुर्लभ शक्तिपीठ है। यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थ-यात्री दर्शन करने आते हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry