बागेश्वर धाम के मुंबई कार्यक्रम से कांग्रेस नाराज, CM शिंदे के सामने उठाई रोकने की मांग

देश

मुंबई
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को लेकर महाराष्ट्र में विवाद शुरू होता नजर आ रहा है। खबर है कि कांग्रेस शास्त्री के आगामी कार्यक्रम को लेकर नाराज है और इसका विरोध कर रही है। इतना ही नहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आयोजन रोकने की मांग करते हुए एक पत्र भी लिखा गया है। खास बात है कि इससे पहले नागपुर में लगे दरबार पर सवाल उठे थे। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम शिंदे को पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने 18 और 19 मार्च को मुंबई में होने वाले धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने की अपील की है। उन्होंने लिखा, 'महाराष्ट्र एक प्रगतिशील प्रदेश है और यहां अंधविश्वास फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति की जगह नहीं है।'

नागपुर में हुआ था बवाल
जनवरी में नागपुर में हुए शास्त्री के कार्यक्रम पर भी सवाल उठे थे। आरोप लगाए गए थे कि वह अंधविश्वास फैला रहे हैं। हालांकि, बाद में पुलिस की तरफ से बागेश्वर धाम के प्रमुख को 'क्लीन चिट' मिल गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में नागपुर पुलिस आयुक्त ने बताया था कि अखिल भारतीय अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव की शिकायत पर जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऐसा कुछ नहीं पाया गया, जो ब्लैक मैजिक एक्ट के तहत आता हो।

मानव की तरफ से 8 जनवरी को शिकायत की गई थी कि शास्त्री ने नागपुर में राम कथा का आयोजन किया था। उन्होंने आरोप लगाए थे कि उस दौरान 'दिव्य दरबार' और 'प्रेत दरबार' जैसे कार्यक्रम भी किए गए थे, जिससे अंधविश्वास फैलता है। इतना ही नहीं 9 जनवरी को मानव में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 'दिव्य शक्ति' दिखाने की चुनौती दे दी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry