‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ शक्तिकांत दास ने बटोरीं पीएम मोदी की तारीफ

बिज़नेस

नई दिल्ली
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को 'गवर्नर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को इंटरनेशनल पब्लिकेशन सेंट्रल बैंकिंग द्वारा 2023 के लिए 'गवर्नर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

'गवर्नर ऑफ द ईयर' 2023 अवार्ड का ऐलान बुधवार को किया गया। केंद्रीय बैंकिंग ने महामारी और यूक्रेन युद्ध के उथल-पुथल वाले दौर में वित्तीय बाजार की अगुवाई करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया। बता दें आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन वर्ष 2015 में पहली बार इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। शक्तिदास को यह पुरस्कार देते हुए प्रकाशन ने कहा कि दिसंबर 2019 में उन्हें अपनी  नियुक्ति के बाद से कई बाधाओं का सामना करना पड़ा और कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी दो प्रमुख चुनौतियों के बीच दास ने बेहतरीन काम किया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry