सीतापुर में घर में घुसे डकैतों से भिड़ा युवक, बदमाशों ने बांके से मार डाला

उत्तर प्रदेश राज्य

सीतापुर

सीतापुर के लहरपुर थाना इलाके में लूट के इरादे से घर घुसे बदमाशों ने युवक को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना बीती रात करीब पौने दो बजे की बताई जा रही है। बताते हैं लहर पुर कस्बे के मोहल्ला कटरा न‌ई बस्ती निवासी शोभित बाजपेई पुत्र धर्म दत्त बाजपेई उम्र 34 वर्ष अपनी छत पर सो रहे थे। तभी रात करीब पौने दो बजे मकान पर सीढी लगातार बदमाश छत पर चढ़ ग‌ए । मृतक शोभित के परिजनों का कहना है कि बदमाशों की आहट पाकर शोभित जाग गया और भिड़ गया अपने मंसूबे में नाकाम होते देख उन लोगों ने शोभित पर धारदार हथियार से सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार करके मौके से फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर मृतक के परिवार वाले छत पर ग‌ए शोभित को लहूलुहान देख आननफानन में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर ग‌ए  जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत में लहरपुर थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry