गृह मंत्री डॉ. मिश्रा से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की मुलाकात

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने निवास कार्यालय पर मुलाकात की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। स्पेशल डीजी जी.पी. सिंह, एडीजी डॉ. अशोक अवस्थी और साजिद फरीद शापू के साथ पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भौरी के उप निदेशक मलय जैन भी उपस्थित थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिये गये को-ऑर्डिनेशन, को-ऑपरेशन और कॉलेबोरेशन (3C's) के मंत्र को आत्मसात करते हुए बेहतर कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश को 9 नये आईपीएस अधिकारी मिले हैं। इनमें मध्यप्रदेश के 4, उत्तर प्रदेश के 2 और एक-एक कर्नाटक, राजस्थान एवं दिल्ली के निवासी हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry