रायपुर
कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर स्थित बूढ़ा तालाब गार्डन के पीछे गेट पास एक युवक को गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 320 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 8,000 रूपए को जप्त किया।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के युवक की तलाशी करने के लिए पुलिस बूढ़ा तालाब गार्डन के पीछे गेट पास के खोजबीन कर रही थी कि पुलिस ने युवक को चिन्हांकित कर पकड़ा और पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल कण्डरा निवासी नेहरू नगर का होना बताया। उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर गांजा रखा होना पाया जिस पर आरोपी राहुल कण्डरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 320 ग्राम गांजा कीमत 8,000 रूपए को जप्त कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का मामला दर्ज किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

