रामनाथ भीमसेन भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज, विशेषज्ञ करेंगे जांच

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

अग्रवाल सभा समता कॉलोनी नगर निगम मोहल्ला समिति की ओर से रविवार को श्री रामनाथ भीमसेन भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न रोगों के लगभग 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इस दौरान लोगों को संस्था की ओर से नि:शुल्क दवाइयां और चश्मा वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सराफ, संस्था के संयोजक कमल गुप्ता, सहसंयोजक विकास जिंदल ने बताया कि शिविर में लोगों का शुगर, बीपी, थायराइड, हड्डी, आंख, दांत, पेट, चर्म रोग, फेफड़े, महिलाओं से संबंधित एवं ज्वाइंट पेन जैसी बीमारियों की जांच नि:शुल्क कराई जाएगी। दांतों के इलाज के लिए एक एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। आंखों की जांच कराकर चश्मे का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ ईश्वर प्रसाद, हनुमान प्रसाद, नवल किशोर, पवन अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, घनश्याम पोद्दार, शशि पोद्दार, साकेत जिंदल, शिखा सराफ, सुरेश केडिया, नितेश अग्रवाल, नितेश जैन, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry