छिंदवाड़ा
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा ऐतिहासिक होगा। इस संबंध में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। यह जानकारी आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दीं। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री दोपहर एक बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां से वे सबसे पहले आंचल आश्रम जाएंगे। यहीं पर वे भोजन करेंगे। इसके बाद शाह छिंदवाड़ा में ही एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।
शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान के तहत सरकार के कामों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। क्योंकि जो काम करते हैं उनमें ही जनता के बीच पहुंचने का विश्वास होता है। आज भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। जहां भाजपा है वहां विकास है। शर्मा ने आगे बताया कि बूथ विस्तार अभियान के दूसरे चरण में बूथों को और अधिक मजूबत बनाने का काम किया जा रहा है।
इसके साथ ही प्रेस वार्ता में शर्मा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा कमलनाथ का नहीं, भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। कांग्रेस ने अपने 15 महीने की सरकार में जनहितैषी योजनाओं को बंद करने का काम किया था। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार के पास आईफा के नाम पर नाचने गाने के लिए तो पैसा था पर गरीब जनता के लिए पैसा नहीं था। दूसरे बार के सांसदों को टिकट दिए जाने के सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि भाजपा में टिकट का फैसला केन्द्रीय नेतृत्व करता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

