नई दिल्ली
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 918 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 6350 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण की दर 2.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 479 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है। इसी अवधि में 44225 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 1246 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड़ कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

