श्रम कल्याण मंडल को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट

मध्य प्रदेश राज्य

श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना में चयनित रचनाकार पुरस्कृत

भोपाल

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल को आई.एस.ओ. 9001:2015 क्वालिटी मेनेजमेंट सिस्टम प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। रीवा जिले के मऊगंज में 4 मार्च को हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भगवानदास गोंडाने ने प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी को भी आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र दिया गया। उल्लेखनीय कि म.प्र. श्रम कल्याण मंडल को यह प्रमाण पत्र संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं स्थापनाओं से प्राप्त होने वाले अभिदाय संग्रहण के लिए प्रदान किया गया है।

रीवा जिले के मऊगंज में हुए कार्यक्रम में म.प्र. श्रम कल्याण मंडल की श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना में चयनित रचनाकारों को पुरस्कृत किया गया है। योजना में चयनित श्रमिकों को 5 हजार रूपये, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry