खगड़िया में बंदी की हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; क्या है जेल में मर्डर का कारण?

राज्य

बिहार

बिहार खगड़िया मंडल कारा में एक कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृत बंदी सहरसा जिले का रहने वाला था। वह सहरसा के  सोनवर्षा राज थानान्तर्गत बन्नी बासा गांव निवासी नंदकिशोर सिंह का पुत्र राजनन कुमार बताया जा रहा है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमे राजन को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। सूचना पर जेल प्रशासन द्वारा उसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सदर असपताल में ही  उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि राजन अपराधी था और जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में गत 6 दिसंबर से कोर्ट में  आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद से वह जेल में बंद था।
 
राजन के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उसके पिता जेल में भेंट करने आए थे। सोमवार को मुलाकात पर बंदी रहने से वह अपने घर लौट गया था। मंगलवार को परिजनों को सदर अस्पताल में इलाजरत होने की सूचना उन्हें दी गई। बताया गया है कि मृतक की दो  पुत्रियां हैं। घटना के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में परिजन पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
 
इस मामले में जेल अधीक्षक ने दो पक्षों में मारपीट की घटना की पुष्टि की है। जेल अधीक्षक ने कहा है कि जेल में मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय सुरक्षा प्रहरी कहां थे।  चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों को बुला लिया गया है। उनसे जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच जारी है। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry