पीजी करने को 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे सरकारी डॉक्टर, 50 फीसदी सीटें आरक्षित

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ

पीजी करने के इच्छुक सरकारी डॉक्टरों से आवेदन मांगे गए हैं। नीट-2023 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के चिकित्सक पांच अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार ने डीएनबी की 50 फीसदी सीटें इनके लिए आरक्षित कर रखी है।

सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी करने के लिए राज्य सरकार ने सेवारत डॉक्टरों को पीजी डिग्री और डिप्लोमा कराने के लिए नियमों में बदलाव किया है। पहले सेवारत केवल 10 सेवारत चिकित्सकों को ही डीएनबी सीटों पर प्रवेश का प्रावधान था। मगर गत वर्ष सितंबर में इसमें बदलाव कर 10 सीटों की बाध्यता खत्म कर दी गई थी।

महानिदेशक प्रशिक्षण डा. अनीता जोशी ने पीएमएचएस संवर्ग के चिकित्सकों के लिए आरक्षित 50 फीसदी सीटों पर तीन वर्षीय डिग्री व दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन के संबंध में आदेश जारी किया है। सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशकों, अपर निदेशकों, सभी सीएमओ व सीएमएस को जारी आदेशों में इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन तय समय में अग्रसारित कर भिजवाने को कहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry