जेठ ने डीजल छिड़ककर चारपाई पर सो रही मां-बेटी को लगाई आग, जिंदा जली मासूम; मां की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश राज्य

हरदोई

यूपी के हरदोई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां चारपाई पर नौ माह की बेटी के साथ सो रही महिला को रविवार रात उसके जेठ ने डीजल छिड़ककर जिंदा फूंकने की कोशिश की। बुरी तरह झुलसने से मासूम की मौत हो गई जबकि महिला मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया।

मल्लावां थाने के शाहपुर हरैया गांव निवासी शिवनाथ की पत्नी रामश्री अपनी नौ महीने की बेटी आशिकी साथ सो रही थी। पास में दूसरी चारपाई पर उसके तीन और बच्चे सो रहे थे। रामश्री का पति शिवनाथ लुधियाना (पंजाब) में रहकर मजदूरी करता है। शिवनाथ का उसके बड़े भाई परमेश्वर से संपत्ति को लेकर विवाद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी विवाद के चलते रात करीब दो बजे परमेश्वर ने रामश्री की चारपाई पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। चीखने पर परिजन दौड़े तो चारपाई पर मां और बेटी आग की लपटों में घिरीं थीं। किसी तरह दोनों को चारपाई से हटाया, लेकिन बुरी तरह झुलसने से आशिकी की मौत हो चुकी थी जबकि रामश्री को सीएचसी मल्लावां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

आशिकी के चचेरे बाबा रामगोपाल ने परमेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपित फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry