रायपुर
शिकारपुरी धर्मशाला में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी द्वारा अमृतवाणी का पाठ रखा गया एवं गणगौर की बिंदोरी निकाली गई।
संस्था की अध्यक्ष किरण अग्रवाल ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि हिंदू नव वर्ष के अवसर पर गणगौर की बिंदोरी का कार्यक्रम रखा गया जिसमें लाल रंग के परिधान में सभी महिलाएं अमृतवाणी का पाठ किया और हिन्दू नववर्ष का फूलों के साथ स्वागत किया। इस दौरान संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी की महिलाओं ने एक – दूसरे को हिन्दू नव वर्ष बधाई दी और गेम्स का आनंद लिया और आकर्षक पुरस्कार भी जीते। इस दौरान गणगौर की बिंदोरी निकाली गई और गणगोर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
महिलाएं लाल परिधान में तैयार होकर आई थी तथा गणगौर गीत गाकर गणगौर उत्सव मनाया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष किरण अग्रवाल, मधु अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, शशि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, उषा शुक्ला, रत्ना मिश्रा, शिखा चौधरी, कविता गोयनका, मंजू अग्रवाल, कौशल्य गुप्ता, संगीता अग्रवाल सरिता अग्रवाल, सारिका खेतान के साथ ही संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी की अन्य महिला सदस्यगण उपस्थित थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

