भूकंप के चौथे खतरनाक जोन में है आगरा, धरती हिलने से ज्यादा तबाही की रहती है संभावना

राज्य

आगरा
भूकंप के लिहाज से देश को पांच जोनों में बांटा गया है। पांचवां सबसे खतरनाक है। जबकि इससे पहले चौथे जोन में आगरा शामिल है। यही कारण है कि अफगानिस्तान में रेक्टर स्केल पर 6.5 के भूकंप ने आगरा की धरती को कंपा दिया। जहां टैक्टोनिक प्लेटों में ज्यादा हरकतें होती हैं, वह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से अधिक संवेदनशील माना जाता है। देश का 59 वां हिस्सा भूकंप प्रभावित इलाकों में आता है। इन इलाकों में भूकंप आने से तबाही की आशंका सबसे ज्यादा रहती है।

1809 में आया था पहला भूकंप
आगरा में 209 साल पहले 1809 में पहली बार भूकंप रिकार्ड किया गया। कई रईसों की कोठियां गिर गई थीं। इसके नुकसान के बारे में कोई लिखित दस्तावेज नहीं है। 11 अप्रैल, 02 मई और 09 मई 2018 को भी तूफान आया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry