मुख्यमंत्री चौहान से मिले विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी

मध्य प्रदेश राज्य

युवा वर्ग से संबंधित विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर समत्व भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस मुलाकात में युवा वर्ग से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री वीरेंद्र सोलंकी ,प्रांत मंत्री आयुष पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी रोहित दुबे (प्रांत संगठन मंत्री) कु. चंचल धोते (प्रांत सह मंत्री) राहुल धाकड़ (महानगर संगठन मंत्री) प्रभाकर मिश्रा (महानगर मंत्री) और ध्रुव राजपूत (महानगर सह मंत्री) ने भेंट में युवा वर्ग से संबंधित अनेक सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री चौहान ने शीघ्र ही इन सुझावों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लेने की बात कही। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान को प्रकाशन भी भेंट किए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry