कल से फिर बिगड़ेगा यूपी का मौसम, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
एक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो दूसरा तैयार हो गया। 23 मार्च को मौसम साफ रहेगा लेकिन 24 से फिर बूंदाबांदी के आसार हैं। नया विक्षोभ 23 मार्च की रात से उत्तर प्रदेश को प्रभावित करना शुरू करेगा। आगे बढ़ते हुए 24 मार्च को लखनऊ होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान लखनऊ और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र नए विक्षोभ से पनपने वाले प्रभाव को गुरुवार स्पष्ट करेगा। मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 से लेकर 21 के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए थे। पुरवा और पछुआ हवा के गर्म-सर्द मेल की वजह से आंधी के साथ बारिश हुए। इसका असर अब खत्म हो चुका है। अब ईरान के आसपास मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती स्थतियां बन रही हैं। इसकी वजह से 24 को मौसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान है। 25 मार्च तक इसका प्रभाव सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित हो जाएगा। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 28.3 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry