सूर्यकुमार यादव के वनडे भविष्य पर खुलकर बोले कप्तान रोहित शर्मा, बैटिंग ऑर्डर चेंज करने का भी बताया कारण

खेल

नई दिल्ली

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहला मैच पांच विकेट से जीता था और इसके बाद लगातार दो मैच गंवा दिए। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव ने इस सीरीज के तीनों मैचों में गोल्डन डक बनाया और आलोचकों के निशाने पर हैं। सीरीज के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर सूर्यकुमार यादव का बचाव किया है।

रोहित ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में महज तीन ही गेंद खेल पाए। यह किसी के साथ भी हो सकता है। वह तीन बेहतरीन गेंदों पर आउट हुआ, इस मैच की बात करें तो उसने शॉट गलत चुन लिया था। हम उसे पहले से जानते हैं, वह स्पिन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करता है। इसलिए हमने उसे बाद के लिए बचा कर रखा था जिससे वह आखिरी के 15-20 ओवरों में खुलकर बल्लेबाजी कर सके।'

रोहित ने आगे कहा, 'यह किसी के साथ भी हो सकता है, लेकिन उसके अंदर क्वॉलिटी भी है और क्षमता भी है। बस वह ऐसे दौर से गुजर रहा है।' पहले दो मैचों में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव को इस मैच में सातवें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया था। एश्टन एगर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry