सोलापुर रेल मंडल में दोहरीकरण का कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

मध्य रेलवे के सोलापुर रेल मंडल के अंतर्गत बेलापुर, चितली- पुनतांबा जंक्शन सेक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य दिनांक 25 से 29 मार्च तक किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाडि?ो का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ी
26 एवं 27 मार्च को छत्रपति साहू महाराज टर्मिनस से चलने वाली 11039 छत्रपति साहू महाराज टर्मिनल-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
28 एवं 29 मार्च को गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-छत्रपति महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ी
27 मार्च को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग पुणे-लोनावला-पनवेल जंक्शन-कल्याण-मनमाड होकर चलेगी।
25 एवं 26 मार्चको हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन- दौड़ होकर चलेगी
26 मार्च, 2023 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन- दौड़ होकर चलेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
26 मार्च को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस पुणे से 4 घंटे 41 मिनिट देरी से रवाना होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry