पूर्व जिला अध्यक्ष मंडला पी.डी.खैरवार बनाए गए लोकसभा प्रभारी

मध्य प्रदेश राज्य

 आम आदमी पार्टी हाईकमान ने किया संगठन का पुनर्गठन मंडला।
मंडला

 आम आदमी पार्टी हाईकमान दिल्ली के द्वारा संगठन का पुनर्गठन 23 मार्च को शुरू कर दिया है।बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पूर्व से काम करते आ रहे संगठनों को निरस्त कर दिया गया था।

 नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी सहजान परस्ते ने जानकारी दी है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉक्टर संदीप पाठक,प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह जून की सहमति से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल जी के द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों, लोकसभाओं तथा विंगों में पदाधिकारियों की नियुक्तियां करते हुए संगठन का पुनर्गठन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

बारह सौ से अधिक ऑनलाइन सदस्यता दिलाने का तोहफा जिला अध्यक्ष के रूप में पंकज सोनी कोइसी तारतम्य में मंडला जिले के पूर्व अध्यक्ष पी.डी.खैरवार को मंडला लोकसभा प्रभारी,पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक शाह धुर्वे को लोकसभा संयुक्त सचिव,पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अरविंद परस्ते को लोकसभा सचिव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सोनी को जिला अध्यक्ष पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहजान सिंह परस्ते को जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रगुप्त नामदेव को जिला सचिव का दायित्व दिया गया है।

 हाल ही में हुए ऑनलाइन सदस्यता अभियान में पांच बार टॉप टेन पर आने और साढ़े बारह सौ के लगभग सदस्यता कराने के तोहफा के रूप में पार्टी ने तन मन धन लगाकर पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सोनी को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।इसी तरह पूर्व जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार को लोकसभा प्रभारी बनाते हुए आठ विधानसभा क्षेत्रों वाले मंडला लोकसभा जैसे एक बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी दे दी गई है।आगे और भी दायित्वों पर जल्द ही नियुक्तियां दी जाएंगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
जिला मुख्यालय स्थित गोंडी पब्लिक ट्रस्ट भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प हार और गुलदस्ते भेंटकर जिले के कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मानित कर बधाइयां दी गई हैं। साथ ही अपेक्षाएं भी की गई हैं,कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज सोनी के कुशल नेतृत्व में पार्टी के विचारों को घर घर पहुंचाकर मंडला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अप्रत्याशित जीत हासिल कर मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम किया जाएगा।मध्यप्रदेश के साथ-साथ संपूर्ण भारत देश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में कामयाब ही जिले का लक्ष्य होगा।

सम्मान समारोह में मुख्य कार्यकर्ताओं में हितेंद्र सिंह पटैल, प्रकाश धनंजय,डी.डी.कुम्हरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामिल रहे।
भवदीय
जिला मीडिया प्रभारी सहजान सिंह परस्ते।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry