नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशव्यापी सत्याग्रह कर रहे हैं। दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि स्थल के पास भी कांग्रेस सत्याग्रह के लिए जुटे हैं। कांग्रेस नेता जदगीश टाइटलर भी इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेता दिल्ली में राजघाट पर आयोजित 'संकल्प सत्याग्रह' में शामिल होने वाले है।
कांग्रेस पार्टी के अनुसार राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह 'संकल्प सत्याग्रह' सभी प्रांतों एवं जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष हो रहा है। यह सुबह 10 बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। जहां हमने त्रुटियां पाई हैं वहां हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी। न्यायपालिका में हमें विश्वास है। यह मामला सिर्फ उस फैसले के बारे में नहीं, भारत के लोकतंत्र पर क्या प्रभाव पड़ रहा है उसपर है। क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए?
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

