रायपुर
सुयश अस्पताल में 26 से 31 मार्च तक द फ्यूचर आॅफ स्माइल्स मिशन के तहत नि:शुल्क कटे होंठ और तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में निशुल्क सर्जरी के लिए 28 मार्च तक 8918279407 एवं 8962124793 नंबर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह तीसरा नि:शुल्क कटे फटे सर्जरी शिविर होगा जो सुयश अस्पताल में आयोजित किया जाएगा।
सुयश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विवेक केशरवानी व आॅपरेशन स्माइल इंडिया के कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सेनगुप्ता ने संयुक्त पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि सुयश अस्पताल, आॅपरेशन स्माइल इंक और इंगा हेल्थ फाउंडेशन ने 2018 में छत्तीसगढ़ में कटे होंठ और कटे तालु से पीड़ित बच्चों के विशाल बैकलॉग के इलाज की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक साझेदारी की थी। तब से छत्तीसगढ़ में 226 बच्चों को सुरक्षित सर्जरी और बाल चिकित्सा, एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी, नर्सिंग, दंत चिकित्सा, पोस्ट-आपरेटिव देखभाल, मनोसामाजिक देखभाल और भाषण परामर्श सहित लगभग 400 रोगियों को छत्तीसगढ़ में व्यापक देखभाल परामर्श प्रदान किया गया है।
डॉ.केशरवानी ने बताया कि एक बार फिर, तीनों संगठन कटे-फटे होंठ और तालु की विकृति वाले 120 से अधिक बच्चों का व्यापक चिकित्सा मूल्यांकन प्रदान करने के प्रयासों को मिलाएंगे और उनमें से 60 से अधिक बच्चों की जीवन बदलने वाली सर्जरी की जाएगी। मिशन संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और रूस के चिकित्सा और गैर-चिकित्सा स्वयंसेवकों की एक बहु-विषयक टीम की मेजबानी करेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

