आधार में पता बदलने की आसान प्रक्रिया बन रही साइबर धोखाधड़ी की प्रमुख वजह : दिल्ली पुलिस

देश

नई दिल्ली
साइबर अपराधों की जांच में लगे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आधार डेटा में व्यक्तियों के पते को अपग्रेड करने की सरल प्रक्रिया साइबर धोखाधड़ी के सबसे बड़े कारणों में से एक के रूप में उभरी है।

कई तरीकों से बदला जा सकता है पता
एक आधार कार्ड धारक कई तरीकों से अपना पता भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से बदलवा सकता है, जो आधार कार्ड जारी करता है। उनमें से एक यूआईडीएआई की वेबसाइट से पता-परिवर्तन प्रमाण पत्र डाउनलोड करना है और इसे विभिन्न सार्वजनिक प्राधिकरणों, जैसे सांसद, विधायक, नगरपालिका पार्षद, समूह 'ए' और समूह 'बी' के राजपत्रित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होने के बाद अपलोड करना है।

फर्जी रबर स्टाम्प और जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल
कई हल किए गए साइबर अपराध मामलों में जांचकर्ताओं ने पाया कि जालसाजों ने आधार डेटाबेस में अपने व्यक्तिगत विवरण को अपग्रेड करने के लिए फर्जी रबर स्टाम्प और सार्वजनिक अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया। कुछ मामलों में सार्वजनिक प्राधिकरण भी व्यक्तियों की साख की पुष्टि किए बिना लापरवाही से अपनी मोहर और हस्ताक्षर लगाते हैं।

विधायक के ऑफिस बॉय ने प्रमाणपत्रों पर किए हस्ताक्षर
एक जांचकर्ता ने बताया, "साइबर धोखाधड़ी मामले में हमने पाया कि एक विधायक ने आरोपी के पते में परिवर्तन के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके आधार पर उसने आधार डेटाबेस में अपना पता बदलवाया। आगे की जांच में हमने पाया कि विधायक ने अपने ऑफिस बॉय को ऐसे प्रमाणपत्रों पर मोहरें और अपने हस्ताक्षर लगाने के लिए अधिकृत किया था।''

एनआरआई दूल्हा बनकर ठगी
मार्च 2022 में, इंस्पेक्टर खेमेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के मध्य जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की एक जांच टीम ने एक मामले का पर्दाफाश किया, जिसमें दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित छह लोगों ने एनआईआई दूल्हा बनकर  युवतियों को ठगा था। जांच के दौरान, टीम ने पाया कि आरोपियों ने एक डॉक्टर की मदद से आधार डेटाबेस में अपना पता बदलवाया था, जिसने केवल 500 रुपये चार्ज करके पते को अपग्रेड करने के लिए उनके प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर किए थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry