मियामी
दुनिया की नंबर 2 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने खेले गए मियामी ओपन के चौथे दौर में 16वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिक्कोवा को 6-3, 6-2 से हराकर सीजन के अपने पांचवें क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल में सबालेंका का सामना बुधवार को रोमानिया की सोराना क्रिस्टिया से होगा।
जीत के बाद सबालेंका ने कहा, यह मेरी ओर से एक अद्भुत प्रदर्शन था। मुझे लगता है कि मैंने वास्तव में शानदार टेनिस खेला। मैं इस स्तर से बहुत खुश हूं, खासकर बारबोरा जैसी खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज कर, उसके खिलाफ हमेशा खेलना कठिन होता है।
सबालेंका ने कहा, मुझे लगता है कि पिछले दो मैचों में मैंने पहला सेट जीता और हर बार दूसरे सेट में हार मिली। इस मैच में मैंने ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की,और अंत में जीत के साथ वापसी की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरी सर्विस की वजह से उस पर बहुत दबाव था। आज की कुंजी निश्चित रूप से मेरी सर्व थी क्योंकि मैं उसकी सर्व पर अधिक स्वतंत्रता के साथ खेल सकती थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

