नड्डा 6 अप्रैल को मानेसर से करेंगे भाजपा के ‘गांव-गांव चलो-घर घर चलो’ अभियान की शुरुआत

राजनीती

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा राष्ट्रीय अभियान 'गांव-गांव चलो-घर घर चलो' के तहत देश के सभी राज्यों में एक लाख गांव तक जाएगा और इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता करीब एक करोड़ घरों तक संपर्क करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि यह अभियान भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती तक चलेगा। इसी बीच 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती भी आती है जिसको कार्यकर्ता गांव में मनाएंगे।

उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल से हमारे इस अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के मानेसर से करेंगे। भारतीय जनता पार्टी देश के गांव-गांव में जाकर मोदी सरकार के पिछले 9 सालों में पिछड़े वर्ग के लिए किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। वहीं यह भी बताएंगे कि कांग्रेस की 60 साल की हुकूमत के दौरान कैसे ओबीसी वर्ग को धोखा दिया गया।

लक्ष्मण ने कहा कि ओबीसी समाज के नाम पर कई नेताओं ने अपने दल बनाए हैं लेकिन उन्होंने कभी इस समाज के हित के लिए काम नहीं किया। यह दल केवल नेताओं के परिवार के लिए काम करते रहे।

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चे के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके मोदी सरनेम के खिलाफ दिए गए कथित अपमानजनक बयान पर माफी मांगने को कहा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry