बिहार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। जमीने के बदले नौकरी (Land For Job Scam) मामले में आज फिर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। जिसमें हिस्सा लेने के लिए पूर्व सीएम राबड़ी देवी और आरजेडी सांसद मीसा भारती कोर्ट पहुंच गई हैं। इस मामले में 15 मार्च को लालू, राबड़ी और मीसा को जनामत दी गई थी। उन्होंने इसके लिए 50 हजार का मुचलका भरा था।
ऐसे समझें पूरा मामला
दरअसल यूपीए की पहली सरकार में लालू यादव को रेल मंत्री बनाया गया। आरोप है कि उनके परिवार ने रेलवे में नौकरी के बदले धांधली की। उन्होंने लोगों से जमीन ली और उसके बदले में कई लोगों को नौकरी दी गई। इसी घोटाले को लैंड फॉर जॉब घोटाला कहा गया। बाद में सीबीआई ने इस केस का जिम्मा संभाला और पिछले साल चार्जशीट दाखिल की। सीबीआई की जांच में भी ये बात सामने आई कि भर्ती प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए कई लोगों को नौकरी दी गई थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

