बिटिया जन्मोत्सव पर नवसृजन मंच ने किया 101 बेटिओं के माता-पिता का सम्मान

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक सँस्था नवसृजन मंच द्वारा बहुआयामी आयोजन बिटिया जन्मोत्सव के अंतर्गत 101 बेटियों के माता पिता का सम्मान किया गया। वहीं 9 महिलाओं को अलग अलग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया विगत 7 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन हाल सभागार में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन यादव, अध्यक्षता ललिता मेहर डीएसपी महिला थाना, विशिष्ट अतिथि संगीता शाह प्रसिद्ध उद्योगपति उपस्थित थी।  101 बेटियों के माता पिता को सम्मानपत्र और बच्ची के लालन पालन की वस्तुएं फ्रॉक, साबुन, पावडर, खिलौने, बच्चो की मच्छर दानी और अन्य वस्तुए भेंट स्वरुप दी गई।

संस्था नवसृजन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने सस्था पिछले 7 वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है जिसमे अब तक हजारों परिवारों को इस आयोजन के अन्तर्गत सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पदम श्री फूलबासन यादव ने आयोजन की तारीफ करते हुए ऐसे आयोजन को प्रत्येक शहर में किया जाना चाहिए कहा, अपने संघर्ष के दिनो को याद करते हुए उन्होंने बकरी चराने से लेकर कौन बनेगा करोड़पति तक का सफर और महिला स्वसहायता समूह में 2 लाख महिलाओं को जोड़कर कार्य करना और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर शसक्त महिला के रूप में ऐसे ही कार्य करने की बात कही।  डीएसपी ललिता मेहर ने छोटे से गांव से निकलकर शहर तक और पुलिस के उच्च विभाग तक के सफर की संघर्ष गाथा बताई। 6 माह से भी कम उम्र की 101 बेटियो की किलकारी से सभागर गुंजायमान था जिसमे 2 दिन से लेकर 6 माह तक की बेटियां नवरात्र में माता स्वरूप में उपस्थित थी।

केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं को महिला बाल विकास की अधिकारी सपना ठाकुर द्वारा बताया गया। डा रश्मि चावरे आहार विशेषज्ञ ने आहार और पोषण सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद अक्सर माँ अपने आहार को लेकर उतनी गम्भीर नही रहती। उन्होंने आहार पोषण को लेकर लापरवाही न बरतने, खान पान पर विशेष गौर करने की बात कही। 9 महिलाओं को अलग अलग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें जिसमे अलग अलग क्षेत्र से कृति अग्रवाल व्यवसाय, संध्या शर्मा विधि, श्रुति सिंह पुलिस सेवा, स्वप्निल कर्महे कला, डा संध्या गुप्ता शिक्षा, याशी जैन साहस, रिंकी अरोरा स्वास्थ्य, मधुमिता पाल पत्रकारिता, भारती मोदी समाज सेवा, मधु यादव को शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry