जस्टिस के विनोद चंद्रन ने मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ, केरल HC में थे जज

राज्य

पटना
जस्टिस के विनोद  चंद्रन ने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने जस्टिस चंद्रन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पटना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश केरल से आए हैं।

इससे पहले जस्टिस चंद्रन केरल हाई कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज थे। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा जस्टिस चंद्रन को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल के प्रमोशन के बाद उन्हें पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है।

जस्टिस संजय करोल सुप्रीम कोर्ट के जज बनाए गए हैं।  पिछले साल दिसंबर महीने में 3 मुख्य न्यायाधीश  दो न्यायाधीशों के के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश पद के लिए की गई थी। पटना हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय करोल भी उनमें शामिल है। इस वजह से पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद खाली था।

जस्टिस के विनोद चंद्रन 2011 के नवंबर महीने में केरल उच्च न्यायालय में जज बने थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के लिए सिफारिश की थी।  बाद में पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया। 26 अप्रैल 2025 को जस्टिस चंद्रन रिटायर होंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry