नई दिल्ली
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले साल मई के बाद से रेपो रेट में 2.5 पर्सेंट (250 बेसिस प्वाइंट) की बढ़ोतरी की है। इसके बाद से ज्यादातर बैंक लगातार अपने फिक्स्ड डिपॉजिट्स के इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी कर रहे हैं। कुछ बैंक मौजूदा समय में चुनिंदा अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FD) पर 9 पर्सेंट से ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किन बैंकों की कौन सी स्कीम्स में 9 पर्सेंट से ज्यादा का इंटरेस्ट मिल रहा है।
9.5% तक का ब्याज दे रहा यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 15 फरवरी 2023 को इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए हैं। बैंक 1001 दिन के डिपॉजिट पर अधिकतम 9.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक यह ब्याज सीनियर सिटीजन्स को दे रहा है। वहीं, आम लोगों को इतनी अवधि के डिपॉजिट पर 9 पर्सेंट का ब्याज मिल रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 181-201 दिन और 501 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर आम लोगों को 8.75 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन्स को 9.25 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा 9% का ब्याज
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) ने 27 फरवरी 2023 को 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। उत्कर्ष बैंक 700 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 9 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, आम लोगों को इतने दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 8.25 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है।
9.01% तक ब्याज दे रहा फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 मार्च 2023 को 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए हैं। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank) की 1000 दिन वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सीनियर सिटीजन्स को 9.01 पर्सेंट का ब्याज मिल रहा है। वहीं, सामान्य ग्राहकों को 8.41 पर्सेंट का ब्याज दिया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

