हॉलीवुड
'गेम ऑफ थ्रोन्स' में आर्या स्टार्क का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वाली एक्ट्रेस मैसी विलियम्स इस समय इंडिया में हैं। वो मुंबई के एक होटल में ठहरी हैं, जहां से उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है। वो कमरे में भगवान कृष्ण की फोटो, सजावट और उन्हें मिले छोटे-छोटे गिफ्ट्स को देख बेहद खुश हुईं। इसके अलावा उन्होंने और भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके जरिए ये देखा जा सकता है कि भारत में वो कैसा महसूस कर रही हैं और क्या कर रही हैं।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' स्टार मैसी विलियम्स ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया है, जिसमें उन्होंने मुंबई में अपने होटल के कमरे का एक शेयर किया है और वो इंडियन डेकोरेशन देखकर हैरान रह गईं। इस क्लिप में वो बता रही हैं कि मुंबई में एक होटल रूम में हैं और पेटिंग व सजावट देखकर बेहद खुश हैं। उनके लिए वहां गिफ्ट्स भी मौजूद हैं। एक्ट्रेस के माथे पर टीका और गले में माला भी है।
इस वीडियो में मैसी विलियम्स अपना कमरा दिखाती हैं। वो भगवान कृष्ण की तस्वीर की तरफ इशारा करती हैं, जो दीवार पर होती है। फिर वो फर्श पर बनी फूलों की रंगोली दिखाती हैं। वो कहती हैं, 'मैं अभी अभी मुंबई पहुंचीं हूं और मेरा दिमाग थोड़ा सा खराब हो रहा है।' फिर एक्ट्रेस डाइनिंग टेबल की तरफ जाती हैं और गिफ्ट्स दिखाती हैं। वो कहती हैं, 'बहुत सारे छोटे-छोटे गिफ्ट्स।'
मैसी विलियम्स हाल ही में तब चर्चा में थीं, जब बॉयफ्रेंड Reuben Selby से सेपरेशन की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने 23 फरवरी को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रूबेन सेल्बी के साथ फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'एक युग का अंत और मैंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। जब से हम 5 साल पहले मिले थे, हमारा कनेक्शन हमेशा गहरा रहा है और ये हमेशा ऐसे ही रहेगा।'
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

