नई दिल्ली
GT vs CSK IPL 2023: दुनिया की सबसे रंगारंग लीग के 16वें सीजन का मंच सज चुका है। आईपीएल 2023 का पहला मैच आज यानि 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चोट ने टीम और फैंस की मुश्किलें बढ़ा दी है। खबर है कि प्रैक्टिस के दौरान धोनी के बाएं घुटने में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह मैच से एक दिन पहले नेट्स में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे। कहा जा रहा है कि टूर्नामेंट की शुरुआती में धोनी और टीम मैनेजमेंट इस चोट के साथ रिस्क नहीं लेना चाहेगा और ऐसे में कैप्टन कूल को ओपनिंग मैच से आराम दिया जा सकता है। मगर इस साल आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर का नियाम अमल में लाया जा रहा है जिसके बाद धोनी बतौर 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा रह सकते हैं। जी हां, अगर सीएसके इस तरीके से धोनी का इस्तेमाल करती है तो वह आईपीएल के इतिहास के पहले इंपैक्ट प्लेयर भी बन सकते हैं।
अगर धोनी को इस चोट की वजह से बल्लेबाजी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वह बतौर विकेटकीपर मैदान पर उतर सकते हैं और मैच को चल सकते हैं। वहीं बल्लेबाजी में उनकी जगह कोई अन्य सीएसके का खिलाड़ी उतर सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: बेन स्टोक्स, दीपक चाहर, एमएस धोनी, मोइन अली, अंबाती रायडू, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, राजवर्धन हैंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, महेश ठीकशाना, निशांत सिंधु, अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रिटोरियस, अजय मंडल, सुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथिराना, भगत वर्मा, शैक रशीद, तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटन्स टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

