मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो फैशन डीवा हैं। उन्होंने कई ब्युटी कॉम्पिटीशन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। हालांकि, अब उनकी जवानी के दिनों की फोटोज देखने के बाद यूजर्स उन्हें खूब ताने मार रहे हैं। लोग यहां तक कह रहे हैं कि उनका ब्रेस्ट, आइब्रो, नाक सबकुछ प्लास्टिक सर्जरी से मिला है। वो पूरी तरह से फेक हैं।
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की ये फोटो वायरल हो रही है। इसमें वो काफी बदली-बदली नजर आ रही हैं। लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी आइब्रो पर गया है। अगर उर्वशी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर नजर डालें तो उनकी प्रोफाइल खूबसूरत तस्वीरों से भरी हुई है। हर एक फोटो उल्फत है। लेकिन जवानी के दिनों में उर्वशी एकदम आम लड़की की तरह दिखती थीं। अब उर्वशी को लोग ताने मार रहे हैं। वो कह रहे हैं कि एक्ट्रेस का सबकुछ फेक है। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि वो प्यारी लगती थीं और सर्जरी कराने की जरूरत नहीं थी। नेटिजन्स ने इस मुद्दे पर उर्वशी की मां को भी घसीट लिया है। उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने अपनी मां के प्रेशर में आकर ऐसा किया होगा। उर्वशी का जन्म 25 फरवरी 1994 को हरिद्वार में हुआ था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

