आप पार्टी का मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान का आगाज

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

देश में भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही विरोधियों को दफन करने की साजिश है। सरकार के अंतिम कार्यकाल में अपनी कुर्सी बचाने विरोधियों को दबाकर देश के ईमानदार लोगों को जेल में बंद किया जा रहा है। बेईमान भ्रष्ट लोग स्वच्छंद घूम रहे हैं।

ये बातें संयुक्त पत्रकार वार्ता में आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडीं, वरिष्ठ नेता सूरज उपाध्याय, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, जिला सचिव विजय कुमार झा ने कही। उन्होनें केन्द्र की भाजपा नीहित मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की कुबार्नी दी। उस देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, व देश की जनता के हितों के लिए कार्य करने की बजाय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोकप्रिय नेताओं, प्रतिद्वंद्वियों को जेलों में बंद कर आपातकाल लागू कर तानाशाही कर रहे हैं। देश के 18 राजनीतिक पार्टियों ने जेपीसी संयुक्त संसदीय समिति से लगातार हो रहे घटनाओं की जांच, अडानी, अंबानी की लूट, देश के करोड़ों कर्मचारियों की जमा राशि को एनएसडीएल कंपनी मुंबई द्वारा लूट लेने, की जांच की मांग कर रही है। लेकिन नरेंद्र मोदी दिन प्रतिदिन विरोधियों को निपटाने में लगे हैं।

इसलिए आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में मोदी हटाओ देश बचाओ का नारा बुलंद किया है। शहर के दीवारों में इन पोस्टरों को चिपकाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मुन्ना बिसेन, पीएस पन्नू, के एस नायडू, राशिद खान, वीरेंद्र पवार, सीएल दुबे, विजयलक्ष्मी तिवारी, संतोष कुशवाहा एच हैदरी आदि शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry