पटना
सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द होने के बाद बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रविवार को सुबह 11 बजे सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर कार्यक्रम था।
शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपे गए ज्ञापन में बीजेपी ने सासाराम में राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष्य में सासाराम में दो अप्रैल को प्रात 11.00 बजे से कार्यक्रम आयोजित था। लेकिन प्रशासनिक विफलता के कारण इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है।
सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा- सासाराम में आयोजित होने वाले चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक जयंती समारोह के प्रशासनिक विफलता के कारण रद्द होने के संबंध में महामहिम राज्यपाल से @BJP4Bihar के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा।
शिष्टमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, सैयद शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, विधान पार्षद संजय मयूख, देवेश कुमार, अनिल शर्मा, हरि सहनी, जनक राम, दिलीप कुमार जायसवाल, राजीव कुमार सिंह, विधायक आलोक रंजन झा, जनक सिंह, संजय सरावगी, मुरारी मोहन झा, नीतीश मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सुनील चौधरी, पवन यादव, निक्की हेम्ब्रम, राणा रणधीर, कुमार शैलेन्द्र, ललन कुमार सहित अन्य नेता शामिल थे।
आपको बता दें शुक्रवार को सासाराम में रामनवमी के बाद शोभायात्रा में पत्थरबाजी के दौरान कई लोग जख्मी हुए थे। और पुलिसवालों को भी चोटें आई थी। कई घरों पर हमले हुए थे और आगजनी की घटनाए हुई थी। जिसके बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई थी। और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

