दिल्ली की ‘राजकुमारी’ ने दिखाया बड़ा दिल, राहुल गांधी के नाम किया अपना चार मंजिला घर

राजनीती

नई दिल्ली  
लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को अब उनका सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। बंगला खाली करने के लिए उन्हें 22 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है। इस बात को लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। इसी बीच दिल्ली की राजकुमारी नामक एक महिला ने राहुल गांधी के नाम अपना चार मंजिला घर कर दिया।
 
‘कांग्रेस सेवादल’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक जानकारी शेयर की गई। ट्वीट कर बताया गया कि दिल्ली महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता  ने मंगोलपुरी इलाके में अपना घर राहुल गांधी जी के नाम कर दिया है, उन्हें यह घर इंदिरा गांधी जी के समय मिला था। राजकुमारी बोलीं, ‘‘मोदी जी, राहुल जी को घर से निकाल सकते हैं, लेकिन लोगों के दिल से नहीं।’’

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry