‘अदाणी की शेल कंपनियों में बेनामी संपत्ति किसकी’, राहुल गांधी बोले- BJP को जवाब देना ही होगा

राजनीती

नई दिल्ली
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर अदाणी मामले को लेकर भाजपा को घेरते दिखे। कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका पर दबाव डालने के भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि सबसे पहले भाजपा को जवाब देना चाहिए की अदाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार की बेनामी संपत्ति किसकी है।
पत्रकार के सवाल पर बिफरे राहुल

राहुला गांधी आज जैसे ही कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचे तो कुछ पत्रकारों ने उनसे सूरत कोर्ट में कल उनके द्वारा डाली गई याचिका पर सवाल किया। पत्रकार ने कहा कि भाजपा बोल रही है कि कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है। पत्रकार का सवाल सुनते ही राहुल गांधी बिफर गए और कहा कि आप हमेशा भाजपा की की बात क्यों करते हैं।

 बता दें कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम टिप्पणी को लेकर सूरत की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी चली गई थी। सूरत कोर्ट के इस फैसले को राहुल ने सोमवार को सेशंस कोर्ट में चुनौती दी, जहां उन्हें मामले में जमानत मिल गई।
 
जमानत के बाद राहुल का भाजपा पर कटाक्ष
सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मित्रकाल के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने की जंग लड़ रहा हूं। इस लड़ाई में सत्य को मैंने अपना अस्त्र और सहारा माना है और मैं उसी रास्ते पर चलूंगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry