नई दिल्ली
चीन ने भारत के दो पत्रकारों को अपने देश में एंट्री करने से रोक दिया है। चीन की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब कुछ हफ्ते पहले भारत ने पड़ोसी मुल्क के एक पत्रकार को देश छोड़ने का निर्देश दिया था। लोगों ने कहा कि बीजिंग में सरकारी प्रसार भारती के प्रतिनिधि अंशुमन मिश्रा और द हिंदू के संवाददाता अनंत कृष्णन को चीनी अधिकारियों ने सूचित किया कि उन्हें चीन वापस नहीं जाना चाहिए क्योंकि उनके वीजा फ्रीज कर दिए गए हैं। मिश्रा और कृष्णन दोनों हाल ही में निजी कारणों से भारत आए थे।
दोनों पत्रकार अलग-अलग संस्थानों के
चीन की ओर से भारत के जिन दो पत्रकारों को रोका है उसमें एक अंशुमन मिश्रा और दूसरे अनंत कृष्णन हैं। ये दोनों पत्रकार अलग-अलग संस्थानों के हैं। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर भारत सरकार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
भारत के इन दोनों पत्रकारों की ओर से चीनी अधिकारियों को सूचना दी गई है कि वो वापस नहीं आ सकते हैं क्योंकि उनका वीजा फ्रीज कर दिया गया है। ये दोनों पत्रकार हाल ही में निजी कारणों से भारत आए थे। अब इन्हें चीन लौटना था लेकिन उससे पहले ही चीन ने नई चाल चल दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

