भोपाल
प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिए दो मई को दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग डीपीसी करेगा। मध्यप्रदेश के अफसरों को पदोन्नत करने दो साल की डीपीसी एक साथ होगी। वर्ष 2021 के लिए दस और 2022 के लिए छह अफसरों को पदोन्नत किया जाएगा। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए भी डीपीसी दो मई को ही सुबह दिल्ली में संभावित है। आईएएस प्रमोशन के लिए भी दो साल की डीपीसी एक साथ होना है।
राप्रसे से भाप्रसे के लिए वर्ष 2021 के लिए 19 और 2022 के लिए 14 पदों के लिए डीपीसी होना है। दोनो डीपीसी संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय में दिल्ली में होगी। मध्यप्रदेश से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक की प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुकर्जी और डीजीपी सुधीर सक्सेना मध्यप्रदेश से जाएंगे। इसके अलावा डीओपीटी और एमएचए के अफसर भी डीपीसी में शामिल रहेंगे।
डीओपीटी ने पहले 27 फरवरी को राप्रसे से भाप्रसे और एसपीएस से आईपीएस के लिए डीपीसी की तारीख तय की थी। लेकिन आईएएस प्रमोट किए जाने के लिए जिन अफसरों के दस्तावेज भेजे गए थे उसमें एक अफसर जिसकी जांच चल रही है उसके संबंध में अतिरिक्त जानकारी न मिल पाने और मध्यप्रदेश में 27 फरवरी को बजट की बैठक होने के कारण संघ लोक सेवा आयोग ने डीपीसी की बैठक स्थगित कर दी थी। अब संघ लोक सेवा आयोग ने रापुसे से भापुसे में पदोन्नति के लिए दो साल के लिए कुल सोलह पदों पर एक साथ डीपीसी करने के लिए दो मई की तारीख तय कर दी है। यह बैठक दोपहर तीन बजे दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
आईपीएस के लिए इन अफसरों पर विचार
अनिल कुमार मिश्रा, देवेद्र सिरोलिया,प्रकाश चंद्र परिहार, विनोद कुमार सिंह, मनीष खत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी, वीरेन्द्र जैन, देवेन्द्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, राम शरण प्र्रजापति, गोपाल प्रसाद खंडेल, सुन्दर सिंह कनेश, अरुन कुमार मिश्रा, राजेश व्यास, पदम विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडे, डॉ संजय कुमार अग्रवाल, मुन्नालाल चौरसिया, दिलीप कुमार सोनी, सीताराम सासात्या, अवधेश प्रताप सिंह बागरी, राजेन्द्र कुमार वर्मा, अमृत मीना, विक्रांत मुराब,सुरेन्द्र कुमार जैन, आशीश खरे। इनमें से वर्ष 2021 के लिए पहले दस अफसरों का चयन होगा। उसके बाद बचे हुए अफसरों में से 2022 के लिए छह अफसरों का चयन होगा। इस तरह राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा के लिए कुल सोलह अफसरों की डीपीसी एक साथ होगी।
एसएएस के 33 अफसर बनेंगे कअर
जिन अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा उनमें विवेक सिंह, पंकज शर्मा सुनील दुबे, राजेश जैन, जयेन्द्र विजयवत, प्रमोद शुक्ला, गजेन्द्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, सरोधन सिंह, अनुराग सक्सेना, मल्लिका निगम नागर, अजीजा सरशार जफर, सपना सोलंकी, मंजूषा राय, सयंघमित्रा गौतम, संजना जैन, सुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया, जगदीश गोमे, दिशा प्रणय नागवंशी, कमल नागर, डीके नागेन्द्र, मनोज सरयाम, प्रमोटी अफसरों में डीपी वर्मा, जीएस धुर्वे और रामप्रसाद अहिरवार, कमलेश भार्गव, अभय सिंह ओरिया, संदीप केरकेट्टा, अंजलि जोसफ, रेखा राठौर, नवीत धुर्वे, सोजान सिंह रावत, वंदना शर्मा,अर्चना सोलंकी, नंदा भलावी, अनिल दामोदर, सविता झारिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेन्द्र सिंह चौहान सहित 57 अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

